खुशखबरी : ट्रेन में यात्रा करने वालों को किराए में मिलेगी छूट, जानें क्या है रेलवे का प्रस्ताव

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है। रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा कि वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास और अनुभूति और विस्टाडोम कोच वाले किराए में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी। रेलवे ने कहा कि किराए में यह कमी ट्रेनों में सीट भरने के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा किराया परिवहन के प्रतिस्पर्धी साधनों पर भी निर्भर करेगा। आइये जानते हैं क्या है प्रस्ताव
रेलवे बोर्ड ने रेलवे के विभिन्न जोनों से उन ट्रेनों में रियायत देने की प्रकिया शुरू करने को कहा है जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम सीटें भरी हैं।
मूल किराये में मिलेगी छूट
वहीं अब रेलवे बोर्ड ने कहा कि किराये में अधिकतम 25 प्रतिशत की छूट मूल किराये पर मिलेगी। इसके अलावा अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि, ये सब वर्तमान की तरह ही लिए जाएंगें। रेलवे बोर्ड ने कहा कि यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। हालांकि, पहले से बुक किए गए यात्रियों के लिए किराया वापसी स्वीकार्य नहीं होगी।