Big NewsDehradun News

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का कड़ा प्रहार, आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को किया सस्पेंड

सीएम पुषकर सिंह धामी ने भ्रष्चाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक को किया सस्पेंड

आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि आयुर्वेद विवि के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे।

अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की मिली थी शिकायत

आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन के खिलाफ विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उनसे उनके पदभार वापस ले लिए गए थे।

जिसके बाद आज उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि अपर मुख्य सचिव वित्त को उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी।

कोषागार निदेशालय में किया गया संबद्ध

आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन के पास नगर निगम देहरादून में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त पदभार भी था। अमित जैन का इस से पहले शासन ने 10 जनवरी 2023 को तबादला किया था।

ये तबादला वरिष्ठ कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर किया था। जिसके बाद भी जैन विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद से कार्यमुक्त नहीं किए गए। लेकिन अब सरकार ने जैन से सभी पदभार हटा कर कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया है।


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें