National

पीएम मोदी ने कहा गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर, पूरी मानवता को दे रहा प्रकाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  शिरकत की। इस दौरान उन्होनें वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि गीता प्रेस का कार्यालय लोगों के लिए मंदिर है।

गीताप्रेस मंदिर से कम नहीं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता प्रेस विश्व का इकलौता ऐसा प्रिंटिंग प्रेस है जो संस्था नहीं है बल्कि जीवंत आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है, इसके नाम में भी गीता है और काम में भी गीता। यहां विरासत और विकास दोनों एक साथ चलेंगे। उन्होनें कहा कि 100 वर्षों से यह संस्था पूरी मानवता को प्रकाश दे रहा है। धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है, यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है।

गीता प्रेस ने घर-घर में संस्कृति पहुंचाई

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाली तो लोग हैरान हो गए। पीएम ने कहा कि यह गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर है। यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस ने घर-घर में हमारी संस्कृति और विरासत को पहुंचाया है। गीता प्रेस इस बात का प्रमाण है कि अगर मूल्य व उद्देश्य पवित्र हों तो सफलता पर्याय बन सकती है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसका सटीक उदाहरण हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें