UttarakhandPauri Garhwal News

पौड़ी पुलिस ने मेले में खोए बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा, वरदान बन रहा डिजिटल खोया पाया केंद्र

कांवड़ियों के लिए डिजिटल खोया पाया केंन्द्र वरदान साबित हो रहा है। पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर बने डिजिटल खोया पाया केंन्द्र के मदद से मेले में खो गए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने का काम किया जा रहा है।

खोए लोगों को परिजनों से मिलाया

परिवार के सदस्यों को पाकर परिजनों की आंखें भर आई और उन्होंने पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया। बता दें कांवड़ मेला क्षेत्र में जानकी पुलचोकी, मोनी बाबा तिराहा बाई पारा, पुण्डरा, रामझूला पुल, गरुड़ चट्टी, पीपलकोटी और श्री नीलकंठ चौकी पर डिजिटल खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं।

इन लोगों को परिजनों से मिलाया

  • श्याम (10) पुत्र पवन निवासी हिसार हरियाणा
  • नसीब (35) पुत्र रामकुमार निवासी हरियाणा

उत्कृष्ट काम करने वालों को किया सम्मानित

इस दौरान पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने नीलकंठ कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी में उत्कृष्ट काम कर रहे पुलिसकर्मियों, जलपुलिस के कर्मी, एसडीआरएफ टीम के जवानों और होम गार्ड को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इन्हें किया सम्मानित

  • जगदीश सिंह महर, अपर उपनिरीक्षक
  • प्रदीप जोशी, अपर उपनिरीक्षक
  • गुलरेज अली, मुख्य आरक्षी, सशस्त्र पुलिस
  • राजदर्शन कण्डारी, मुख्य आरक्षी, सशस्त्र पुलिस
  • अरविन्द सेमवाल, आरक्षी, नागरिक पुलिस
  • मातबर सिंह, आरक्षी, SDRF
  • सुमित, आरक्षी, SDRF
  • विक्रम,आरक्षी, सशस्त्र पुलिस
  • रुबी चौधरी, महिला आरक्षी, खोया पाया केन्द्र मौनी बाबा
  • वर्षा, महिला आरक्षी, खोया पाया केन्द्र मौनी बाबा
  • शुभम चौहान, होमगार्ड
  • हर्षपाल, होमगार्ड
  • राजवीर, पीआरडी जवान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें