UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी NIH कर्मचारी को गोली, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की में बाइक सवार दों बदमाशों ने खुले आम एनआईएच के कर्मचारी को गोली मार दी। कर्मचारी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है।

NIH कर्मचारी को गोली मारने का मामला

घायल कर्मचारी की पहचान ललित (24) निवासी श्याम नगर गली नंबर दस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कर्मचारी पिछले दो माह से अपने घर पर नहीं बल्कि कलियर क्षेत्र के मेहवड़ गांव में रह रहा था। घटना गुरूवार देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। ललित देर रात बाइक से श्याममनगर जा रहा था।

थूकने के आरोप में बदमाशों ने मार दी गोली

एनआईएच कर्मचारी जैसे ही सोलानी पुल के पास पहुंचा पीछे से दो बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। उन युवकों ने ललित पर थूकने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने ललित पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली कर्मचारी के बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास खड़े कांवड़िए मौके पर पहुंचे।

पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

कांवड़ियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सिकों ने कर्मचारी की हालत गंभीर देख एम्स रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सोलानी पुल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें