राहुल गांधी को HC से राहत न मिलने पर प्रियंका ने सत्ता को बताया अहंकारी, कहा, सत्य की जीत होगी

राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लंबा ट्वीट किया है। उन्होनें सत्ता को अहंकारी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि हम उनसे सवाल न करें लेकिन हम करते रहेंगे।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होनें सत्ता को अहंकारी बताया और कहा कि सच्चाई पर झूठ का पर्दा नहीं टिकेगा। उन्होनें लिखा कि ‘अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है, जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपट सब अपना रही है। लेकिन, सत्य, सत्याग्रह, जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का परदा। राहुल गांधी जी ने इस अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है’।
सत्य की जीत होगी- प्रियंका गांधी
वहीं प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि राहुल गांधी हर कीमत चुकाने को तैयार हैं और तमाम हमलों व अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देशप्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को उठाने से पीछे नहीं हटे हैं। जनता का दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। सत्य की जीत होगी। जनता की आवाज जीतेगी।
अहंकारी सत्ता चाहती है कोई सवाल न हों
अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि उनसे महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं, युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो, किसानों की भलाई की आवाज न उठे, महिलाओं के हक की बात न हो, श्रमिकों के सम्मान के सवाल को न उठाया जाए।