HighlightBig NewsChar Dham Yatra 2023Uttarakhand

बाइक पर सवार होकर Kedarnath ki yatra के लिए निकले थे तीन यात्री, अनियंत्रित होकर खाई में गिरे, एक की मौत

बाइक पर सवार होकर Kedarnath ki yatra के लिए निकले तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के पास हुआ। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरे

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक तीनो युवक अमेठी उत्तरप्रदेश के थे। तीनो युवक Kedarnath ki yatra के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

एक की मौत दो घायल

सूचना पाकर चौकी प्रभारी शिवपुरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर SDRF की टीम ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके अलावा एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान आकाश उपाध्याय (25) पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी के रूप में हुई है। जबकि विश्वास प्रताप सिंह (21) पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी, अपूर्व सिंह (21) पुत्र संजय सिंह निवासी अमेठी के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें