National

मध्य प्रदेश में नेहा सिंह राठौर पर पेशाब कांड को लेकर दर्ज हुआ केस, शत्रुता बढ़ाने का लगा आरोप

मध्य प्रदेश में सीधी जिले में हुए पेशाब कांड के मामले में अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR दर्ज की गई है। भोपाल में नेहा सिंह पर उनके किए ट्वीट को लेकर कार्रवाई हुई है। ट्वीट में नेहा ने पेशाब कांड की तरह ही एक आरएसएस का ड्रेस पहने व्यक्ति को किसी दूसरे पर पेशाब करने को लेकर किया है।

नेहा ने ट्वीट में लिखा एमपी में का बा

नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्वीटर में एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होनें अपन लोकप्रिय गीत यूपी में का बा की तर्ज पर एमपी में का बा लाने की बात कही है। इसके साथ ही नेहा ने पोस्ट में एक मीम जोड़ा है, जिसमें उन्होनें आरएसएस की ड्रेस पहने एक व्यक्ति को सीधी कांड की तरह ही किसी दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया है। इस पोस्ट को लेकर लोगों ने अफन प्रतिक्रिया भी दी है।

https://twitter.com/nehafolksinger/status/1676820713905471488?s=20

नेहा पर शत्रुता बढ़ाने का मामले दर्ज

वहीं नेहा के ट्वीट को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता सूरज खरे ने इसे आरएसएस और आदिवासियों के बीच शत्रुता बढ़ाने की कोशिशि कहते हुए नेहा के खिलाफ केस दर्ज किया है। नेहा पर भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 153A लगाई गई है। इस धारा में जाति, धर्म, निवास, भाषा जैसे मामलों में दो समूहों में शत्रुता पैदा करने से संबंधित मामले दर्ज किए जाते हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही है।    

नेहा ने दी FIR की जानकारी

वहीं नेहा सिंह राठौर ने भी अपने ट्वीट के जरिए लोगों को बताया कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें