UttarakhandBig NewsDehradun News

आज होगी सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री सीएम धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन होना है। सचिवालय में होने वाली इस बैठक में करीब एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सचिवालय में होने वाली बैठक में उद्यान और कृषि विभाग के लिए एक महानिदेशक की नियुक्ति के लिए पद सृजित करने का प्रस्ताव,
उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव अहम रहने वाला है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास से संबंधित महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

चीनी, नमक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी पर हो सकती है चर्चा

राशन कार्डधारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी, नमक देने का प्रस्ताव, राजकीय अस्तपालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण शुल्क को बराबर करने पर चर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने पर चर्चा और प्रदेश के तीन जिलों में कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

इसके अलावा स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब कंडम वाहनों की बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव, मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम का प्रस्ताव के साथ ही लावारिश डेड बॉडी पर मेडिकल छात्र प्रेक्टिकल कर सके इससे संबंधित नियमावली के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें