Big NewsUttarkashi News

गंगोत्री घाटी में एवलांच की चपेट में आने से हेल्पर की हुई मौत, बर्फ में दबे शव को दल ने निकाला

गंगोत्री घाटी की भागीरथी-2 चोटी की चढ़ाई के लिए गए दल के लौटते वक्त 20 सदस्यीय दल में से एक सदस्य की एवलांच की चपेट में आने से मौत हो गई।

एवलांच की चपेट में आने से हेल्पर की हुई मौत

गंगोत्री घाटी की भागीरथी-2 चोटी के आरोहण के लिए 20 सदस्यीय दल गया था। दल ने चोटी की चढ़ाई पूरी कर ली थी। जिसके बाद वापस आते वक्त इस दल का एक सदस्य जो कि हेल्पर था।

उसकी एवलांच की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एवलांच में दबे युवक के शव दल के सदस्यों ने बर्फ से बाहर निकालकर भोजवासा पहुंचा दिया है।

24 जून को भागीरथी-2 के आरोहण के लिए गया था दल

मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून को भागीरथी-2 के आरोहण के लिए 20 सदस्यीय दल रवाना हुआ था। जिसके बाद मंगलवार को दल ने चोटी को सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया था। वापस लौटते हुए दल के साथ गए एक हेल्पर की एवलांच की चपेट में आने से मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को गंगोत्री पहुंच सकता है शव

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक कामर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक का शव बृहस्पतिवार को गंगोत्री पहुंचने की संभावना है। बता दें कि गंगोत्री घाटी में पर्वतारोहण को दौरान स्थानीय युवक के मरने की ये दूसरी घटना है। इस से पहले भी कांलीदीखाल ट्रैक पर गए एक वरिष्ठ गाइड की भी बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें