UttarakhandBig NewsDehradun News

समुदाय विशेष के युवकों ने महिला पर कसी अश्लील फब्तियां, ग्रामीणों ने कर दी जमकर धुनाई

समुदाय विशेष के युवकों को महिला पर अश्लील फब्तियां कसना भारी पड़ गया। महिला के परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई खबर आग की तरह गांव में फैल गई। आक्रोशित ग्रमीणों ने युवकों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जैसे तैसे मामला शांत करवाया।

युवकों ने महिला पर कसी अश्लील फब्तियां

घटना मंगलवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक आम के बगीचे में चौकीदारी का काम करते हैं। मंगलवार शाम महिला बगीचा के पास से गुजर रही थी। इस दौरान दोनों युवक महिला पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। घर पहुंचकर महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

दोनों मनचलों को पुलिस ने हिरासत में लिया

गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ बगीचे में पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें