चार्टर्ड अकाउंटेंसी का रिजल्ट घोषित, CA फाइनल में जैन और CA इंटर में गोकुल ने किया टॉप, देखें रिजल्ट

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल ईयर के छात्रों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी मई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीए फाइनल में 8.33 फीसदी और इंटर में 10.24 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
CA फाइनल में जैन ने किया टॉप
इस साल सीए फाइनल में अहमदाबाद के जैन अक्षय रमेश ने देश में पहली रैंक हासिल की है। जैन अक्षय ने 800 में से 616 नंबर प्राप्त किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कल्पेश जैन ने 800 मे से 603 अंक लाकर दूसरा रैंक और प्रखर वार्ष्णेय ने 800 में से 574 एंक लाकर तीसरी रैंक देश में हासिल की है।
CA इंटर में गोकुल ने किया टॉप
वहीं सीए इंटर में हैदराबाद के वाई गोकुल साईं श्रीकर ने ऑल इंडिया में पहली रैंक देश में हासिल की है। वहीं नूर सिंगला ने 800 में से 682 मार्क्स के साथ दूसरी रैंक और काव्या संदीप कोठारी ने 800 में से 678 मार्क्स लाकर ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है।
इतने विघार्थियों ने पास की परीक्षा
बता दें कि सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा 3 मई 2023 से 18 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं सीए फाइनल की परीक्षा 2 मई 2023 से 17 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी। सीए फाइनल में 8.33 फीसदी और इंटर में 10.24 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
यहां देखें विघार्थी अपना रिजल्ट
जिन भी विघार्थियों को सीए इंटर और सीए फाइनल के रिजल्ट देखने हैंं वो ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस लिंक में जाकर आप ICAI CA Inter, Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी लॉग इन डिटेल्स डालें। आपका ICAI CA Inter, Final Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।