UttarakhandDehradun NewsUttarakhand Congress

दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से की मुलाकात

उत्तराखंड में इन दिनों सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मंगलवार जहां सीएम धामी ने पीएम मोदी समेत भाजपा के दिगज नेताओं से मुलाकात की थी। इस बीच आज यानी की बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेट की।

कांग्रेसियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली पहुंचे माहरा

बता दें बीते मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेसियों ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया था। जिसमें समान नागरिक कानून (यूसीसी) पर आगे की रणनीति पर चर्चा की थी। इस बीच आज अचानक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माहरा आज दिल्ली पहुंच गए हैं।

कल सीएम धामी का था दिल्ली दौरा

सीएम धामी ने मंगलवार को पीएम मोदी समेत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही यूसीसी को लेकर अटकलें तेज हो गई थी। उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार है और जल्द ही इसे प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मुलाकात के बाद ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड का यूसीसी पूरे देश के लिए मॉडल हो सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें