National

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा पेट्रोल का भाव 15 रुपये लीटर हो जाएगा, जानें वजह

राजस्थान के प्रतापगढ़ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें जनता को पेट्रोल का भाव 1 रूपये लीटर होने की बात कही। उन्होनें कहा कि अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लांच हो रही है। जिसके बाद पेट्रोल के दाम में कमी आएगी।

अगस्त में होंगी टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लान्च

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा जनता से कहा कि अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लान्च कर रहा हूं। अब सभी गाड़ियां किसानों द्वारा तैयार किए गए इथेनॉल से चलेंगी। देश का किसान अब अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनेगा।  

पेट्रोल का भाव होगा 15 रुपये लीटर

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 40 फीसदी बिली और 60 फीसदी इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाएगा तो पेट्रोल का भाव 15 रुपये लीटर हो जाएगा। इससे देश की जनता का भला होगा। प्रदूषण में कमी आएगी साथ ही किसान अन्नदाता से ऊर्जादाता बनेगा।

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

वहीं रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया था, लेकिन इतने साल शासन करने के बाद भी ये गरीबी दूर नहीं कर पाए। हां, इतने समय में एक बात जरूर हुई है कि कांग्रेस ने अपने लोगों की गरीबी दूर कर दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें