UttarakhandHaridwar NewsHighlight

दिल्ली से गंगाजल लेने आया कांवड़िया स्नान के दौरान गंगा में डूबा, SDRF बनी देवदूत

हरिद्वार में बुधवार तड़के स्नान कर रहे एक कांवड़िया गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कांवड़िये का रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद कांवड़िये ने पुलिस का आभार जताया।

स्नान के दौरान गंगा में डूबा कांवड़िया

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को रोहन जोधपुर (17) निवासी शाहदरा दिल्ली गंगाजल भरने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। रोहन गंगा में खेतेश्वर भवन के पास स्नान करने चला गया। अचानक गंगा में तेज बाहव आने के कारण कांवड़िया बाहव के साथ बह गए। ये देख श्रद्धालुओं ने मौके पर चीख पुकार शुरू कर दी।

देवदूत बनी जल पुलिस

जल पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को गंगा से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि गंगा में डूब रहे दिल्ली के कांवड़िये का जल पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकल दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें