बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट मामले में हुई सुनवाई, नाबालिग के पिता को भेजा नोटिस

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के मामले में आज सुनवाई हुई। इस दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट पर नाबालिग के पिता को नोटिस भेजा है।
नाबालिग का पक्ष जानेगा कोर्ट
बता दें कि आज भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के मामले में आज सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा कि कोर्ट नाबालिग का पक्ष जानना चाहता है इसलिए नाबालिग के पक्ष आने के बाद ही कोर्ट केस को रद्द करने पर फैसला लेगा।
1 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
वहीं अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी। वहीं आज की सुनवाई न्यायधीश छवि कपूर की अदालत ने हुई।
पिछली सुनवाई में उठी थी यह मांग
पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण को क्लीनचिट देते हुए 550 पन्नों की कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की थी। रिपोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है। पुलिस ने कहा था कि नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।