National

देश में UCC को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह में दिया अपना बयान

देश में यूसीसी का मामला चर्चाओं में है। इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यूसीसी को लागू करने का अब सही समय आ गया है।

गुवाहाटी में दीक्षांत समारोह में दिया बयान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह में मौजूद थे। इस दौरान उन्होनें इपने संबोधन में यूसीसी को लेकर बयान दिया उन्होनें कहा कि यूसीसी को लागू करने का अब सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि देश अपने नागरिकों के लिए यूसीसी को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा।

असम दौरे पर हैं उपराष्ट्रपति धनखड़

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़एक दिवसीय असम दौरे पर हैं। उन्होंने आज मंगलवार को आईआईटी गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके सात उनकी पत्नी भी मौजूद है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें