UttarakhandBig NewsDehradun News

तहसीलदार के पास दस्तावेज के बीच पैसे रखकर पहुंचा युवक, परिसर में मचा हंगामा

देहरादून के तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक तहसीलदार के पास दस्तावेज क बीच पैसे लेके पहुंचा। पैसे देख तहसीलदार भड़क गया। जिसके बाद तहसील में अलग-अलग विभागों के लेखपालों और कार्मिकों ने जमकर हंगामा किया। युवक को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई।

दस्तावेज के बीच पैसे लेकर पहुंचा युवक

मामला मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। राजीव गांधी कांप्लेक्स स्थित तहसील में तहसील दिवस के कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इस दौरान तहसीलदार मोहम्मद शादाब समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी फरियादी की समस्या सुन रहे थे। इस बीच नकरौंदा निवासी एक युवक जमीन के कुछ दस्तावेज लेकर तहसीलदार के पास पहुंचा। दस्तावेज के बीच 500-500 के दो नोट थे।

तहसील परिसर में मचा हंगामा

युवक तहसीलदार के पास पहुंच जमीन पर कब्जे की बात कहने लगा। दस्तावेज के बीच पैसे देख तहसीलदार युवक पर भड़क गया। जिसके बाद तहसील परिसर में हंगामा मचा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली पलटन बाजार ले आई है। जहां युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें