लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का खेल, कई राज्यों में बनाए नए प्रदेश अध्यक्ष, जानें नाम

बीजेपी ने देश में 2024 में होने वाले चुनावों से पहले कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है। पार्टी ने तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
इन राज्यों में इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी ने जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है और सुनील जाखड़ को पंजाब को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं। इसके अलावा एटाला राजेंदर को तेलंगाना भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पीएम मोदी ने की थी बैठक
बता दें कि 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की थी। पांच जून, छह जून और सात जून को इन शीर्ष नेताओं ने भाजपा मुख्यालय पर लंबी बैठक कर पार्टी में बदलाव की रूपरेखा तैयार की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में इन बदलावों पर चर्चा हुई और पीएम ने बदलावों पर अपनी मुहर लगाई।