UttarakhandBig NewsDehradun News

इंस्टाग्राम पर रिप्लाई न करने पर मिली किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी, मुकदमा दर्ज

इंस्टाग्राम पर एक किशोरी को अज्ञात का जवाब न देना भारी पद गया। अज्ञात इंस्टाग्राम यूजर ने रिप्लाई न देने पर किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी। किशोरी के परिजनों ने अज्ञात को समझाने की भी कोशिश की। लेकिन युवक उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। सिरफिरे युवक की हरकत नहीं थमी जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

इंस्टाग्राम पर मिली सामूहिक दुष्कर्म की धमकी

मामला राजपुर थाने का है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीडिता के पिता ने तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि बीते सात जून को एक आईडी से उनकी 16 साल की बेटी को एक मैसेज आया था। उनकी बेटी ने जब मैसेज का जवाब नहीं दिया तो अज्ञात ने फोन किया।

रिप्लाई न करने पर कहा अपहरण कर हत्या कर दूंगा

उनकी बेटी ने युवक का फोन काट दिया। जिसके बाद सिरफिरे युवक ने इंस्टाग्राम पर किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी। अज्ञात ने किशोरी को कहा कि वह उसका अपहरण कर हत्या कर देगा। डर के कारण किशोरी ने ट्यूशन क्लास भी छोड़ दी। किशोरी ने जब ये बात अपने पिता को बताई तो उन्होंने इंस्टाग्राम यूजर से बात की। लेकिन अज्ञात उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक किशोरी के पिता का कहना है कि वो ओर उनकी पत्नी दोनों ही नौकरी करते हैं। उनकी बेटी घर पर अकेली रहती है। ऐसे में उन्हें डर है की अज्ञात उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न कर दे। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें