UttarakhandBig NewsPithoragarh News

टनकपुर-तवाघाट मार्ग पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित, सड़कों के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें

पिथौरागढ़ के टनकपुर-तवाघाट मार्ग के दोबाट में मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके बाद से ही सड़कों के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। गनीमत रही भूस्खलन होने के दौरान सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें बीती रात भी सड़क पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

जान जोखिम में डालकर करते रहे पैदल आवाजाही

घटना मंगलवार सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। दोबाट में भारी बोल्डर ओर मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। सड़क बंद होने के बाद दर्जनों वाहन सड़क पर ही फंस गए। कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी पैदल आवाजाही करते दिखे। हालांकि दोपहर में रास्ता खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

पूर्णागिरि मार्ग में आया मलबा

चंपावत में भारी बारिश के कहर के बाद पूर्णागिरि मार्ग पर भी मलबा आ गया। जिसके बाद से ही बाटनागड़ क्षेत्र में मलबे से पूरा मार्ग लबालब हो गया है। जिसके चलते वाहनों को मार्ग पर आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना लरना पद रहा है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें