National

20 जुलाई से शुरु हो रहा मानसून सत्र, पुराने संसद भवन में ही होंगी 17 बैठकें

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है। 20 जुलाई से शुरू होकर सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह किया है।

मानसून सत्र में होंगी 17 बैठकें

इस बार मानसून सत्र 23 दिनों तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस दौरान सभी दलों से संसद के विधायी और अन्य कार्यों में रचनात्मक योगदान देने की अपील का है।

पुरानी इमारत में होगा सत्र

वहीं मानसून सत्र को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही थी कि इस बार सत्र संसद भवन की पुरानी इमारत में होगा या नई जिसे लेकर अब केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मानसून सत्र के स्थान को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि संसद का मानसून सत्र पुरानी इमारत में शुरू होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें