National

पीएम मोदी मंगलवार को वर्चुअली करेंगे एससीओ समिट की शिखर बैठक की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को डिजिटल माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे। इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हिस्सा लेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति और कारोबार एवं सम्पर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ईरान का नये स्थायी सदस्य के रूप में होगा स्वागत

वहीं भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन की होने वाली इस शिखर बैठक में ईरान का इस समूह के नये स्थायी सदस्य में रूप में स्वागत किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार एससीओ की शिखर बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति, यूक्रेन संघर्ष और समूह के सदस्यों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

SCO से 2005 से जुड़ा हुआ है भारत 

बता दें कि भारत 2005 में एससीओ से पर्यवेक्षक देश के तौर पर जुड़ा था। भारत ने एससीओ के तहत सहयोग के पांच स्तंभों का सृजन किया है, जिसमें स्टार्टअप एवं नवाचार, पारंपरिक औषधि, डिजिटल समावेशिता, युवा सशक्तीकरण, साझी बौद्ध धरोहर शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें