National

हिमाचल की साक्षी कोचर सबसे कम उम्र में बनी कमर्शियल पायलट, 18 साल में रिकॉर्ड किया अपने नाम

हिमाचल की साक्षी कोचर ने सबसे कम उम्र में कमर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। ये रिकॉर्ड साक्षी ने 18 साल में प्राप्त कर लिया है। बता दें कि अब तक यह रिकॉर्ड सूरत की मेत्री पटेल के नाम दर्ज था। जिन्होनें 19 साल की उम्र में यह लाइसेंस प्राप्त किया था।  

हिमाचल की रहने वाली है साक्षी

साक्षी कोचर हिमाचल की परवाणू सेक्टर चार की रहने वाली है। वह एक मध्यम वर्ग के परिवार से आती है। बचपन से साक्षी को डांस का शौक रहा है। डांस को शौक और पायलट का उन्होनें प्रोफेसन चुना। जिसके बाद साक्षी के सपनों को पंख लगने लगे।

मुंबई से सीखी एविएशन की बारीकियां

मुंबई स्थित स्काईलाइन एविएशन क्लब में उन्हें कैप्टन ए डी मानेक के मार्गदर्शन में साक्षी ने एविएशन की बारीकियां सीखीं। वहां की इनिशियल ट्रेनिंग के बाद उनका चयन अमेरिका की एक एविएशन इंस्टीट्यूट में हो गया, जहां उन्होंने 17 महीने की ट्रेनिंग को महज साढ़े सात महीने में कम्प्लीट कर लिया। वहीं साक्षी को कमर्शियल पायलट का लाइसेंस उनकी अठारहवीं जन्मदिन पर ही मिला।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें