UttarakhandHighlightTehri News

कांवड़ियों ने टिहरी में दिखाई दबंगई, पूर्व प्रधान के पति के साथ मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

दिल्ली से आए कांवड़ियों द्वारा दबंगई का मामला सामने आया है। ऋषिकेश-उत्तरकाशी हाईवे पर आगराखाल में पूर्व प्रधान के पति के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद कांवड़ियों ने पूर्व प्रधान के पति के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पैसों की लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी

घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। आगराखाल में भिन्नू गदेरे के पास पूर्व प्रधान चमनी देवी के पति किशोर सिंह रावत की दुकान है। दिल्ली निवासी चार यात्री हरिद्वार में जल लेने पहुंचे थे। इस दौरान कमल सिंह के साथ चारों कांवड़ियों की पैसे की लेनदेन को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया की दिल्ली से आए चार कांवड़ियों ने दुकानदार को बुरी तरह पीट दिया।

आरोपितों को गिरफ्तार कर ग्रामीणों को करवाया शांत

मारपीट के बाद दुकानदार कमल सिंह घायल हो गए। मारपीट होते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चारों कांवड़ियों को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को गिरफ्तार कर ग्रामीणों को शांत करवाया। जानकारी के मुताबिक नरेंद्रनगर थाना के निरीक्षक पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार को चारों कांवड़ियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मारपीट करने वाले आरोपितों की पहचान अमन कुमार पुत्र राजेश निवासी थाना सिविल लाइन दिल्ली, किशन पुत्र शेरू निवासी अरूणा नगर सिविल लाइन दिल्ली, सूरज पुत्र सूजन निवासी अरूणा नगर मजनू का टीला थाना सिविल लाइन दिल्ली, अमर कुमार पुत्र संजय निवासी थाना सिविल लाइन दिल्ली के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें