Entertainment

दीपिका पादुकोण, राम चरण, रणवीर सिंह और तृषा एक वीडियो में साथ आए नज़र, ये देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, राम चरण और तृषा जाने माने कलाकार है। अपने अभिनय से इन्होने करोड़ों लोगों का दिल जीता है। इन सभी बेहतरीन कलकारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। ऐसे में एक वीडियो जारी हुआ है। जिसमें ये चारों कलाकार एक साथ नज़र आ रहे है।

चारों कलाकार एक साथ आए नज़र

वीडियो में शुरुआत में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिखाई देती है जो पुलिस स्टेशन में बैठे अधिकारी से कहती है की उनका पति बीती रात से गायब है। जिसके बाद फ्रेम में रणवीर दिखाई देते है। वो  ‘द फैमिली मैन’ के चेल्लम सर से बात करते हुए नज़र आते है।

जिसके बाद वो कहते है की ‘सर, टारगेट मिल गया है।’ इसके बाद आरआरआर’ फेम राम चरण किसी का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस स्टेशन में तृषा बहुत सेहमी हुई सी लगती है। जिसके बाद रणवीर एक आदमी को धक्का देकर चिलातें हुए कहते है बोल।’

रणवीर ने पोस्ट की फोटो

वीडियो के अंत में लिखा होता है की ‘कुछ  रहस्यों को नहीं सुलझाना ही बेहतर है। कमिंग सून। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर  रणवीर  सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा सीक्रेट का होगा खुलासा, इस खुलासे के लिए बने रहे हमारे साथ। इसके साथ ही उन्होंने @showme.the.secret को भी टैग किया है। 

वीडियो को ऐसे दिखाया गया है की जैसे ये किसी आने वाली मूवी का सीन हो। रणवीर ने पोस्ट के कैप्शन में हैशटैग #collab मेंशन किया है। जिसके बाद लोग अनुमान लगा रहे है की ये किसी ऐड का वीडियो है।

https://twitter.com/Harmindarboxoff/status/1675524227892678657?t=EK27TNViS8Lw5AylCjlmgQ&s=19

वीडियो देखकर गुस्सा हो रहे लोग

इस पोस्ट पर यूजर कमेंट की बरसात कर रहे है। कमेंट कर लिखा रहे है की ये फिल्म नहीं बल्कि ऐड फिल्म है। एक यूजर ने लिखा की साउथ के सुपरस्टार्स इन ड्रगिस्ट बॉलीवुड स्टार्स के साथ न ही काम कर सकते। तो वहीं दूसरे ने लिखा फ्लॉप, कब तक ये साउथ के कलाकारों का यूज़ करेंगे। 

तो वहीं अन्य ने लिखा ऑडियंस को पागल समझा है क्या, सब समझ आता है हमको।’ तो वहीं एक और यूजर ने खाकी ये साउथ के एक्टर्स को भी खबर कर रहे है। एक सड़ा आम सब को ख़राब कर देता है।’

Back to top button