UttarakhandHaridwar NewsHighlight

गंगनहर में गिरा मासूम, बच्चे को बचाने के लिए मां ने लगाई नदी में छलांग, दोनों लापता

गंगनहर घाट पर कपडे धो रही एक महिला का चार साल का बेटा खेलते हुए नदी में जा गिरा। बेटे को बचाने की कोशिश में महिला भी नदी में कूद गई। मां और बेटे दोनों ही लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर जल पुलिस के गोताखोरों ने मां-बेटे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बच्चे को बचाने की कोशिश में मां ने लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बहादराबाद में पथरी रौ पुल के पास कई वन गुर्जर परिवार रहते हैं। रविवार देर शाम एक परिवार की महिला कपड़े धोने के लिए गंगनहर घाट पर गई हुई थी। महिला के साथ उसका चार साल का बेटा भी घाट पर ही मौजूद था। इस दौरान महिला अपने कपड़े धोने लगी।

बच्चा खेलते-खेलते अचानक नदी में जा गिरा। बच्चा को डूबता देख महिला घबरा गई। पहले तो महिला ने शोर मचाया जैसे ही कोई मदद के लिए आता महिला ने नदी में बच्चे को बचाने की कोशिश में नदी में छलांग लगा ली।

मां- बेटे का सर्च ऑपरेशन जारी

राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम और जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मां बेटे को तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल दोनों ही लापता हैं। जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि गंगनहर में डूबी महिला की पहचान खातून निवासी पथरी रौ पुल के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें