UttarakhandHaridwar NewsHighlight

दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रहे हैं तो देख लीजिए यातायात प्लान, कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस अलर्ट

कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। हरिद्वार में यातायात का दबा अधिक होने पर दिल्ली-मेरठ से आने वाले सभी नंगला इमरती सर्विस लेन एनएच 334 से लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवा वाले वाहनों को छूट दी जाएगी।

ये रहेगा यातायात प्लान

  • पंजाब-सहारनपुर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भगवानपुर एनएच-344 से बिझौली अब्दुल कलाम चौक – नंगला इमरती सर्विस लेन से लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा।
  • देहरादून एंव पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर यूपी से डायवर्ट कर देवबन्द- गागलहेडी मोहंड होते हुए देहरादून एवं पर्वतीय क्षेत्रों की ओर भेजा जायेगा।
  • नजीबाबाद एंव कुमाऊं की ओर जाने वाले सभी वाहनों को विलासपुर तिराहा से डायवर्ट कर मीरापुर- बिजनौर होते हुए नजीबाबाद – कुमाऊं क्षेत्रों की तरफ भेजा जायेगा।
  • दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर से देहरादून जाने वाले सभी वाहनों को बिझौली सर्विस लेन अब्दुल कलाम चौक- भगवानपुर एनएच -344 से मण्डावर मोहंड होते हुए देहरादून एवं पर्वतीय क्षेत्रों की ओर भेजा जायेगा।

इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

एसपी यातायात रेखा यादव ने बताया कि आठ जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का सुबह पांच बजे से रात के 11 बजे तक शहर में प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। नौ जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों के अलावा सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबन्धित है।

सभी वाहनों को पार्किंग स्थल के लिए किया जाएगा डाइवर्ट

एसपी यातायात रेखा यादव के मुताबिक सात जुलाई तक तक सभी वाहन सामान्य रूप से पहले की तरह निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। आठ जुलाई से 15 जुलाई तक कांवड़ मेले में आने वाले सभी छोटे/बड़े वाहनों का पार्किंग स्थलों के लिए डायवर्जन किया जायेगा। आठ जुलाई से ही जनपद सीमा से हरिद्वार शहर की तरफ प्रवेश करने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों का वैकल्पिक मार्गों से डायवर्जन किया जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें