National
20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र, 17 बैठकें होंगी, UCC बिल हो सकता है पेश

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की घोषणा की है। उन्होनें कहा कि इस बार संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।
23 दिन तक होंगी 17 बैठकें
संसदीय कार्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 23 दिन तक चलने वाले मानसून सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। इसलिए उन्होनें सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के कामकाज में रचनात्मक योगदान देने की अपील की है।
UCC बिल हो सकता है पेश
वहीं इस मानसून सत्र में यूसीसी बिल पेश हो सकता है। बता दें कि पूरे देश में यूसीसी बिल को लेकर राजनीति गर्म है। ऐसे में सत्र के दौरान बिल पेश होने पर पूरे देश की नजर है।