National

अलीगढ़ में शिव मंदिर के महंत को बेरहमी से मारा, पहले पेड़ से बांधा फिर जलाया जिंदा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित गंगोरी क्षेत्र के नौगवां से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्व प्रधान सुरेश यादव के शिव मंदिर पर महंत नत्थू सिंह की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसने भी उनका शव देखा वो दंग रह गया।

पेड़ से बांधकर लगाई आग

शिव मंदिर के महंत नत्थू सिंह को पेड़ से बांधा गया और फिर उनपर आग लगाई गई है। उनक गले में कपड़े का फंदा मिला है। उनके कपड़े जले हुए मिले हैं और शरीर का काफी हिस्सा भी जल गया है।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग तेज

वहीं लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। जब लोग मंदिर में पहुंचे तो उन्हें महंत का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला। महंत के कपड़े व शरीर का काफी हिस्सा जला मिला। जिसने भी शव देखा वो काफी दुखी और आक्रोशित हुए। लोगों ने महंत की इस तरह हत्या को लेकर हंगामा किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोग पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें