Big NewsDehradun NewsHarish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची CBI, ये है पूरा मामला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर सीबीआई पहुंची। सीबीआई के हरीश रावत के घर पहुंचने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई। लेकिन सीबीआई पूर्व सीएम को नोटिस देने के लिए उनके घर पहुंची थी।

पूर्व सीएम के घर पहुंची CBI

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर पर सीबीआई पहुंची। सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून स्थित निवास पर पहुंची। सीबीआई हरीश रावत को नोटिस देने के लिए पहुँची थी। लेकिन उस समय हरीश रावत घर पर मौजूद नहीं थे।

नोटिस लेने के लिए तैयार हैं हरीश रावत

हरीश रावत को जब पता चला कि उन्हें नोटिस देने के लिए सीबीआई उनके आवास पर पहुंची थी। तो उन्होंने कहा कि सीबीआई का स्वागत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो नोटिस लेने के लिए तैयार हैं। पूर्व सीएम ने इसको लेकर सोशल मीडियो पर भी जानकारी दी है।

जाँच एजेंसी का सहयोग करने के लिए हर तरीक़े से तैयार

पूर्व सीएम नहरीश रावत ने कहा कि वो जाँच एजेंसी का सहयोग करने के लिए हर तरीक़े से तैयार हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को दुष्प्रचारित कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक भ्रम पैदा कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें