Big NewsDehradun News

करोड़ों के घोटाले में आरोपी मृत्युंजय मिश्रा को लेकर बड़ी खबर, अब यहां किए गए अटैच

विवादों में रहने वाले उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार को दो दिन पहले ही ओएसडी आयुर्वेद निदेशालय की कुर्सी मिली थी। करोड़ों के घोटाले के आरोपी अफसर को ओएसडी की कुर्सी देने के बाद विवाद उठा तो अब उन्हे शासन में अटैच कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये कदम सीएम धामी के निर्देश के बाद उठाया गया है।

मृत्युंजय मिश्रा किए गए अटैच

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा अब शासन से अटैच करने के आदेश दिए गए हैं। मृत्युंजय मिश्रा को सचिव आयुष कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले 26 जून को मृत्युंजय कुमार मिश्रा के ओएसडी के पद पर तैनाती के लिए आदेश जारी किए थे। इसके बाद विवाद शुरु हो गया था। विपक्ष ने भी मृत्युंजय की ओएसडी पद पर तैनाती किए जाने को लेकर सवाल उठाए थे।

भ्रष्टाचार के आरोप में जा चुके हैं जेल

बता दें कि डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा साल 2018 में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। इन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कई महीने मृत्युंजय मिश्रा ने जेल में बिताए थे। उन पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर रहते हुए वित्तीय अनियमितता करने के आरोप थे।

2021 हुए थे बहाली के आदेश

2018 में गिरफ्तार होने के बाद शासन ने इन्हें साल 2021 में फिर से मृत्युंजय कुमार को आयुर्वेद कुलसचिव पद पर पर बहाल करने के आदेश दिए थे। लेकिन एक महीने बाद ही उन्हें इस पद से हटाकर आयुष सचिव कार्यालय में अटैच कर दिया गया था।

dehrdaun

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें