Entertainment

Satyaprem Ki Katha: पर्दें पर फिर चलेगी कार्तिक-कियारा की जोड़ी? फिल्म की एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग हो रही है। एडवांस बुकिंग को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत कर सकती है।

 कब रिलीज होगी फिल्म?

 इस फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में है। फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज़ होने जा रही है। समीर विद्वंस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, सुप्रिया पाठक, गजराज राव और सिद्धार्थ रंदेरिया की भी मुख्य भूमिका है।

एडवांस बुकिंग में बुक हुए इतने टिकट

कुछ दिनों पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में इस रोमांटिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में हज़ारों टिकट बेच दिए। फिल्म बकरी ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म के एडवांस में 25 हज़ार टिकट बुक हो चुके है। पीवीआर ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो में  13000 टिकट बेचीं है।

तो वहीं आईनोक्स ने 7500 और सिनेपोलिस में 4250 के करीब टिकट बुक हुए है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के अनुसार वीकेंड में फिल्म अच्छा बिज़नेस कर सकती है। फिल्म ओपनिंग डे पर 8 करोड़ के आस पास का बिज़नेस कर सकती है।

दूसरी बार कर रहे स्क्रीन शेयर

ये दूसरी बार है जब कियारा और कार्तिक एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘भूल भुलैया 2’ में साथ देखी गई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी। तो वहीं कियारा की फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ भी अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई थी।

कार्तिक-कियारा का वर्क फ्रंट

कार्तिक और कियारा के पास इसके अलावा भी कई सारी फिल्में है। कार्तिक कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। तो वहीं कियारा भी फिल्म गेम चेंजर में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ के सुपरस्टार रामचरण होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें