HighlightUdham Singh Nagar News

शादी के छह दिन बाद लुटेरी दुल्हन फरार, नौ तोले सोने के साथ कैश लेकर हुई रफूचक्कर

शादी को लेकर परिवार से लेकर रिश्तेदार सभी खुश रहते हैं। लेकिन अगर दुल्हन ही शादी के बाद गायब हो जाए तो सारी खुशियां मिट्टी में मिल जाती हैं। ऐसा ही खबर आज काशीपुर से सामने आई है। जहां पर एक दुल्हन शादी के महज छह दिन बाद ही ससुराल से फरार हो गई।

शादी के छह दिन बाद लुटेरी दुल्हन फरार

अक्सर लुटेरी दुल्हन लोगों को लूट कर भाग जाती है। ऐसी ही एक खबर काशीपुर से सामने आई है। जहां शादी के महज छह दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ससुराल से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले में पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।

21 जून 2023 को हुई थी शादी

जिसमें कहा गया है कि वो नई बस्ती पोस्टमार्टम हाउस के रहने वाले हैं। उनके बेटे इसरार की शादी 21 जून 2023 को मोहल्ले की ही युवती से हुई थी। शादी के छह दिन बाद ही उनकी बहू जेवर और नकदी लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई है।

कैश, नौ तोला सोना और 400 ग्राम चांदी के साथ फरार

पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनकी बहू मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बहू के साथ ही घर से नौ तोला सोना, 400 ग्राम चांदी और 45 हजार की नकदी भी गायब है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें