UttarakhandHaridwar NewsHighlight

बेलड़ा में युवक की मौत मामले पर प्रस्तावित महापंचायत टली, शासन से की निष्पक्ष जांच की अपील

बेलड़ा में अनुसूचित जाति के युवक की मौत मामले पर प्रस्तावित महापंचायत को टाल दिया गया है। वहीं बेलड़ा पहुंचे किसान मोर्चा के सदस्य व भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले को लेकर शासन से निष्पक्ष जांच करने की अपील की है।

महापंचायत का किया था ऐलान

सोमवार को किसान मोर्चा के सदस्य व भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र आर्य बेलड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेलड़ा प्रकरण में हुए बवाल में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। दरअसल 11 जून को हुए इस प्रकरण को लेकर राजेंद्र आर्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से बेलड़ा में महापंचायत का ऐलान किया था।

पूरे प्रकरण को बताया षड्यंत्र

राजेंद्र आर्य ने कहा कि अभी महापंचायत को टाल दिया गया है। लेकिन आज उनके द्वारा पीड़ित परिवार से पूरी स्थिति का जायजा लिया गया है। आर्य ने कहा गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे इस संदेश को लेकर वो आज यहां पहुंचे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में कुछ लोगों द्वारा षड्यंत्र के तहत पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।

ये है पूरा मामला

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव में 11 जून की रात गांव में एक युवक का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अगले दिन परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर गांव के ही लोगों पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था।

शाम होते होते पुलिसकर्मी युवक का शव छोड़ने गांव पहुंचे तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की टीम पर पथराव और फायरिंग कर दो घरों में तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की थी। जिसके बाद दो इंस्पेक्टर और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सड़क हादसा होना बताया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें