UttarakhandDehradun NewsHighlight

भारी बारिश के चलते जारी है जी-20 सम्मलेन की तैयारी, MDDA को दिया गया सौंदर्यीकरण का जिम्मा

उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक नरेंद्र नगर ऋषिकेश में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप तृतीय बैठक प्रस्तावित है। इसे लेकर देहरादून जी-20 सम्मलेन की तैयारियां जोरों पर है। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का जिम्मा एमडीडीए को दिया गया है।

MDDA को दिया सौंदर्यीकरण का जिम्मा

ऋषिकेश को निखारने के लिए रास्ते में मकानों को एक रंग में रंगा गया है। फसाड को भी एक समान रूप दिया गया है। ऋषिकुंड के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ त्रिवेणी घाट पर आरती की तैयारी और साज सज्जा का काम एमडीडीए की टीम द्वारा भारी बारिश के बावजूद भी जारी है। नटराज चौक से त्रिवेणी घाट की तरफ जाने वाली सड़क का सौंदर्य निखर गया है।

विदेशी मेहमानों का आना शुरू

बता दें जी-20 सम्मलेन के लिए विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। शनिवार सुबह सम्मलेन में प्रतिभाग करने के लिए ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर विदेशी मेहमानों को स्थानीय परम्पराओं एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें