Big NewsInternational News

रूस में प्राइवेट आर्मी ‘वैगनर’ की बगावत, पुतीन की मुश्किलें बढ़ीं

रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने विद्रोह कर दिया है। इस ग्रुप के लड़ाकों ने मास्को की तरफ कूच कर दिया है। वैगनर ग्रुप ने कहा है कि रुस को जल्द ही नया राष्ट्रपति मिलेेगा।

‘रूस को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रपति’

दरअसल कभी वैगनर ग्रुप का मुखिया येवेगनी प्रिगोझिन, राष्ट्रपति पुतीन का बेहद करीबी हुआ करता था। पिछले डेढ़ साल से जारी रूस युक्रेन युद्ध में भी इस प्राइवेट आर्मी ने रूस की मदद की लेकिन अचानक नया मोड़ आ गया है।शनिवार को वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगनी प्रिगोझिन ने ऐलान किया कि उसकी सेना रूस के सैन्य नेतृत्व को उखाड़कर ही दम लेंगे।

प्रिगोझिन ने कहा है कि हम मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं और अंत तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही रूस को नया राष्ट्रपति मिलेगा। येवेगनी ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि  वैगनर आर्मी ने रोस्तोव ऑन डोन शहर में रूस की सेना के दक्षिणी मुख्यालय पर नियंत्रण कर लिया गया है। जल्द ही मॉस्को पर कब्जा कर लिया जाएगा। इस बीच हमारी सेना को जो भी रोकने की कोशिश करेगा उसे नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

पुतीन बोले, भविष्य के लिए लड़ रहा देश

इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतीन ने देश की जनता को संबोधित किया है। पुतिन ने जनता को संबोधित करते हुए  कहा कि आज रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है.. पश्चिमी ताकतें हमारे खिलाफ हैं। कोई भी आंतरिक अशांति राज्य के लिए एक घातक खतरा है और रूसी लोगों के लिए एक तमाचा है। हमने रोस्तोव में स्थिरता बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और वहां स्थिति अभी भी कठिन है। रूस के राष्ट्रपति के रूप में, मैं देश की स्वतंत्रता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जो कुछ भी करना होगा वह करूंगा।” 

वहीं रूस से मिल रही अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि रूस की राजधानी मास्कों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मास्को की सड़कों पर सेना के वाहन देखे गए हैं।


रूसी वायु सेना ने कथित तौर पर मॉस्को की ओर स्ट्रैटजिक एम4 राजमार्ग से गुजर रही वैगनर सेना के लड़ाकों पर बमबारी की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें