UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े को सिगरेट पिलाने का मामला, दो पशु संचालकों पर मुकदमा दर्ज

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चर को सिगरेट पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने दो पशु संचालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

घोड़े को सिगरेट पिलाने का मामला

बता दें बीते दिनों पहले गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू कैंप में घोड़े-खच्चर को सिगरेट पिलाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में घोड़े की नाक में सिगरेट डाली जा रही है। पुलिस ने इन वायरल वीडियो की पड़ताल की तो वीडियो गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली के पास थारू कैंप का पाया गया।

सिगरेट पिलाना बताया औषधि

मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर दो पशु संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष ने एक वीडियो जारी करते हुए घोड़े-खच्चरों को सिगरेट पिलाना एक आयुर्वेदिक औषधि बताया है। उन्होंने कहा कि ये घोड़े को नशा देने के लिए नहीं बल्कि जो घोड़े के पेट में होने वाली गैस होती है। उसे ठीक करने का काम करता है।

घोडा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घोड़े को सिगरेट पिलाने का यह पहला मामला सामने आया है। दो घोड़ा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की मॉनीटरिंग के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें