UttarakhandDehradun News

पिता पर लगा नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, पत्नी के विरोध करने पर करता था मारपीट

देहरादून से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नाबालिग बेटी के साथ करता था अश्लील हरकत

जानकारी के मुताबिक एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी पति पर बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसकी शादी 2014 में प्रेमनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। महिला शादी से पहले दूसरे धर्म से थी। शादी के लिए महिला ने अपना धर्म बदला था।

शादी के उनका एक बेटा और बेटी हुई थी। महिला के अनुसार उसका पति 2017 से महिला के मूल धर्म को लेकर उसे चिढ़ाने लगा था। महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनकी आठ साल की बेटी को रात होते ही दूसरे कमरे में ले जाता था और सोते वक्त अश्लील हरकत करता था।

विरोध करने पर करता था मारपीट

नाबालिग ने जब इस बारे में अपनी मां को बताया था उसकी मां ने अपने पति का विरोध किया।महिला ने अपने पति पर विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला कि तहरीर के बाद आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें