Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

जोशीमठ में हेलंग मारवाड़ी बाईपास के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, बाजार बंद रख किया प्रदर्शन

जोशीमठ आपदा के बाद हेलंग मारवाड़ी बाईपास के निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। लेकिन अब प्रसाशन ने सशर्त इसके निर्माण की अनुमति दे दी है। जिसके बाद व्यापारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में आज जोशीमठ नगर में व्यापारियों ने मुख्य बाजार की दुकानें बंद रख रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

जोशीमठ में सड़कों पर उतरे लोग

हेलंग मारवाड़ी बाईपास के निर्माण कार्य को दोबारा से मंजूरी देने के बाद जोशीमठ के व्यापारियों में असंतोष है। इसके विरोध में आज व्यापारियों ने जोशीमठ का मुख्य बाजार बंद रखा। बाजार बंद रखने के साथ ही उन्होंने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

chamoli

बाईपास निर्माण से जोशीमठ का अस्तित्व हो जाएगा समाप्त

हेलंग मारवाड़ी बाईपास के निर्माण में के विरोध एक दिन पहले गुरूवार को ही जोशीमठ के व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण से जोशीमठ के व्यापारियों को व्यापार ठप होने के साथ ही जोशीमठ का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका

जोशीमठ में आज हेलंग मारवाड़ी बाईपास के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों के बाईपास के पास पहुंचने पर पुलिस ने रोक लिया। यहां पहुंचकर व्यापारियों ने बाईपास का कार्य रोकने का प्रयास किया। व्यापारी गेट से कार्य स्थल की तरफ गए। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोंक-झोक भी हुई। 

chamoli

भूधंसाव के कारण रोक दिया गया था कार्य

जोशीमठ में भू-धंसाव होने के कारण हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य पांच जनवरी को रोक दिया था। जिसके बाद से कार्य रूका हुआ था। जिसके बाद सीमा सड़क संगठन ने शासन से बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। जिसके बाद शासन ने इसके कार्य को दोबारा से शुरू करा दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें