National

असम में बाढ़ से डूबे 780 गांव, शहर हुए जलमग्न, अगले कुछ दिनों तक होगी भारी बारिश

असम में हुई बारिश के बाद स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। राज्य में कई जगहों पर पानी भर गया है। बारिश होने से बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बाढ़ से असम के 10 जिलें के 1.2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार असम के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसे देखते हुए असम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुवाहाटी में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

लोगों का सारा सामान पानी में बहा

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार असम के नलबाड़ी के मोइरारंगा गांव में लगातार बारिश के काऱण घर पानी में बह गए हैं। कई लोगों का सारा सामान पानी में बह गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार जिलों में बनाए 14 राहत शिविर

वहीं बक्सा, बारपेटा, दरांग, धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिले में बाढ़ के कारण 1,19,800 लोग प्रभावित हैं। नलबाड़ी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है और लगभग 45,000 लोग इससे जूझ रहे हैं। इसके बाद बक्सा में 26,500 और लखीमपुर में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने पांच जिलों में 14 राहत शिविर बनाए है। यहां 2,091 लोगों ने शरण ली है और पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।

असम में बाढ़ से डूबे 780 गांव

बताया जा रहा है कि असम में आई बाढ़ के कारण करीब 780 गांव डूब गए हैं। इसके साथ ही असम में 10,591.85 हेक्टेयर खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा कई जहगों पर भूमिकटाव देखा गया है। कई स्थानों से भूस्खलन और भारी बारिश की सूचना है। कई गांवों की हालत बहुत ही बुरी हो गई है। कई जिलों में शहरी इलाके जलमग्न हो गए।

Back to top button