UttarakhandBig NewsHaridwar News

फोन पर मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार, धार्मिक पहचान छुपाकर बढ़ाई नजदीकियां, युवक पर दुष्कर्म के आरोप

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में युवक ने धार्मिक पहचान छुपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाई। युवती ने युवक पर प्रेम प्रसंग में फंसाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सरताज निवासी पिरान कलियर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि छह माह पहले युवती को एक मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद उस नंबर पर युवती की बातचीत हुई तो आरोपी ने अपना नाम सोनू बताया। युवक ने बताया की वो एक सिडकुल फैक्टरी का कर्मचारी है।

युवक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया कि युवक ने पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा वो उसे अन्य जगह भी ले गया और उसकी अश्लील फोटो, वीडियो भी बना ली। कुछ समय बाद जब युवती को युवक का असली नाम पता चला तो युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई।

युवक ने दी फोटो वायरल करने की धमकी

युवती को जब युवक की धार्मिक पहचान के बारे में पता चला तो उसने युवक का विरोध किया। विरोध करने के बाद युवक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें