UttarakhandDehradun NewsHighlight

बाबा केदार के गर्भगृह में लगी सोने की परत पर विवाद, विपक्ष ने कहा सीटिंग जज की निगरानी में हो जांच

केदारनाथ धाम में गर्भगृह में लगी सोने की परत पर विवाद थमने का नाम नहीं लें रहा है। मामले को लेकर आज कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश जाहिर किया। इसके साथ ही सरकार से मामले को लेकर हाईकोर्ट की सीटिंग जज की निगरानी मे जांच करने की मांगी की। मांगें पूरी न होने पर विपक्ष ने सरकार को सड़कों पर उतरने को चेताया।

पुतला दहन कर आक्रोश किया जाहिर

गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और कांग्रेस मुख्यालय देहरादून के बाहर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जाहिर किया। कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा की यदि सरकार द्वारा इस मामले में निष्पक्षता के साथ जांच नहीं करवाई जाती है तो कांग्रेस आने वाले समय में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

विपक्ष ने कहा सीटिंग जज की निगरानी में हो जांच

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस तरह सोने की परत उतर रही है उससे कहीं ना कहीं सोने की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। महानगर अध्यक्ष ने सरकार से पूरे मामले में हाईकोर्ट की सीटिंग जज की निगरानी मे निष्पक्षता के साथ जांच करने की मांग की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें