सीएम धामी ने दिए ड्रग्स माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश, कहा तोड़ी जाए नशे के चेन की सप्लाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जड़ से खत्म करने के लिए नशा माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि 2025 तक प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए अफसरों को केवल बैठकों तक ही सिमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसके लिए ऑनरशिप लेने कि जरुरत है।
नशे की सप्लाई की चेन को तोड़ने के दिए निर्देश
सीएम धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय बैठक की चौथी बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में नशे की सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस को नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की जरुरत है।
इसके साथ ही सीएम ने सचिव स्वास्थय को निर्देश दिए कि राज्य में नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना, संचालन, उपचार एवं चिकित्सकों कि व्यवस्था के लिए स्पष्ट गाइडलाइन एवं वर्किंग प्लान को जल्द लागू करने में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए उनसे सीधे संपर्क करें।
युवाओं को दिलाई जाएगी शपथ
सीएम धामी ने 26 जून को वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे को योग दिवस की तर्ज पर भव्यता के साथ मनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य के युवाओं को नशा विरोधी ई-शपथ दिलाई जाएगी। पिछले साल 55,300 युवाओं ने ई-शपथ ली थी। पुलिस विभाग इस बार नया रिकार्ड बनाएगा।