National

40 फीसदी डिस्काउंट के लालच में गंवाए लाखों रुपये, महिला के साथ instagram में बड़ी ठगी

ऑनलाइन शॉपिंग करना एक महिला को भारी पड़ गया और उसे पूरे 1 लाख 25 हजार का चूना लगा है। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए जानना बहुत जरूरी है क्योंकि शायद ठगी के मामले में अगले शिकार आप ही हो जाएं। इसलिए फेसबुक और इंस्टाग्राम से शॉपिंग करने से पहले सही से जांच करना काफी जरूरी है। आइये जानते हैं महिला के साथ हुई ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी का पूरा मामला।

40 फीसदी डिस्काउंट के लालाच में गंवाए लाखों

ठगी का शिकार हुई मेल नाम की महिला के साथ बड़ी घटना हुई है। दरसअल, उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था जिसमें दावा किया गया था कि Charles Tyrwhitt नाम का स्टोर बंद होने वाला है, इसलिए कपड़े को सस्ते में खरीदने का मौका है। इंस्टाग्राम पोस्ट में 40 फीसदी डिस्काउंट का दावा किया था। महिला ने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक किया जिसके बाद वह Charles Tyrwhitt की फर्जी वेबसाइट पर पहुंच गई। महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड से करीब 1,25,000 रुपये के कपड़े का ऑर्डर दे दिया जिसमें शर्ट, सूट, मोजे और टाई भी शामिल थे। वहीं जब महिला के पास कोई भी कपड़ा डिलीवर नहीं हुआ तो उसे एहसास हुआ क उसके साथ धोखा हुआ है।

मेटा प्लेटफॉर्म पर फ्राड ज्यादा

एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर होने वाले 80 फीसदी फ्रॉड मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और WhatsApp से जुड़े होते हैं। बता दें कि फेसबुक या इंस्टाग्राम के मार्केटप्लेस पर किसी भी सामान की एक तय कीमत नहीं रहती है। ऐसे में लोगों को लगता है कि सस्ती चीजें मिल रही हैं तो खरीद लें, लेकिन यह लोगों की गलतफहमी होती है और इसी में लोग शिकार बन जाते हैं। यदि आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स से कुछ खरीदते हैं तो सावधान जरूर रहें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें