UttarakhandBig NewsHaridwar News

गंगा घाट पर केवल हिन्दुओं को आने की है अनुमति, मुस्लिम समुदाय के लोगों को भगाने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो हरिद्वार के महाराजा अग्रसेन घाट का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक गैर हिन्दू युवक युवतियों को घाट से बाहर निकलने के लिए कहते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डालते हैं एक नजर वायरल वीडियो पर…

ये है वायरल वीडियो में

वीडियो में नीली टीशर्ट वाला व्यक्ति कुछ युवक-युवतियों को घाट से बाहर जाने के लिए कहता दिख रहा है। युवक कहते हुए नजर आ रहा है कि यहां केवल हिन्दू आ सकते हैं। इसके अलावा कोई नहीं आ सकता। बाहर जा गेट के। जिसके बाद युवक हिजाब पहनी महिला को भी इशारा करते हुए कहता है आप भी बाहर जाइए।

आप लोग यहां बदतमीजी मत करिए। बाहर जाइए अगर मुझे दोबारा दिख गए तो ठीक नहीं होगा। घाट से भगाया जा रहा एक युवक कहता है कि वह हरकी पैड़ी पर गाड़ी चलाता है। भगाने वाले लड़का कहता है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है

तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने घटना को संवेदनशील मानते हुए शहर क्षेत्राधिकारी जूही मनराल को मामले की जांच सौंप दी थी। पुलिस प्रशासन के हरकरत में आते ही वीडियो में धमकाने वाले युवक निवासी गोल गुरुद्वारा को पुलिस ने थाने में बुलाया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि युवक की काउंसलिंग कर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें