UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

भीमबली-गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग क्षत्रिग्रस्त, रिस्क लेकर करवाया जा रहा आवगमन

केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से ही मौसम दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की परीक्षा ले रहा है। मंगलवार को भीमबली-गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग क्षत्रिग्रस्त हो गया। श्रद्धालुओं को रिस्क लेकर आवगमन करवाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लगातार सतर्क किया जा रहा है।

बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग क्षत्रिग्रस्त

भीमबली-गौरीकुंड की तरफ 200 मीटर के करीब पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण पैदल मार्ग क्षत्रिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर की चपेट में कोई यात्री नहीं आया। हालांकि कुछ देर के लिए यात्रियों को रोक दिया गया था। लेकिन मार्ग से जवानों द्वारा बोल्डर हटाने के बाद आवाजाही शुरू कर दी गई थी।

एहतियात बरतते हुए पार करवाया जा रहा रास्ता

सभी यात्रियों को एक-एक कर जवानों की मदद से जोखिम भरे रास्ते से पार करवाया जा रहा है। समय समय पर घोड़ा-खच्चरों को रोका भी जा रहा है। इसके अलावा पैदल मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को रास्ता पार कराने के बाद थोड़ी देर के लिए घोड़ा-खच्चर सवार तीर्थयात्रियों को निकलने दिया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें