UttarakhandHighlightNainital News

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक बच्ची की मौत, सात लोग घायल

नैनीताल हाईवे पर आमपड़ाव क्षेत्र में पर्यटकों की कार खाई में गिर कर हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में नौ साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि सात पर्यटक घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

तीव्र मोड पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद परवेज निवासी झनकट खटीमा से अपने रिश्तेदारों के साथ घूमने नैनीताल आए हुए थे। सोमवार को अपने घर की ओर लौट रहे थे। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर आमपड़ाव क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक तीव्र मोड पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में एक बच्ची की मौत

पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में कार में सवार आठ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आईशा (9) को मृत घोषित कर दिया।

जबकि मोहम्मद परवेज (35) निवासी झनकट उनकी पत्नी रुक्सी बेगम, रियासा (11), पीलीभीत (45), मुईनुद्दीन (45), मुनतसा (15), मोहम्मद आमिर (17) का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें