UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

बाबा के दर पर नोट उड़ाने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

केदारनाथ धाम के गर्भगृह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का सोनप्रयाग पुलिस ने संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गर्भगृह में नोट उड़ाती महिला का वीडियो हुआ था वायरल

केदारनाथ धाम में गर्भगृह में एक महिला का नोट उड़ाते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। जिसके बाद लोग वीडियो को देख जमकर ट्रोल कर रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे थे कि जब गर्भगृह में कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है तो ये महिला कैसे वीडियो बना रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बीकेटीसी ने जांच के आदेश दिए थे।

बीकेटीसी ने दिए थे जांच के आदेश

वीडियो के सामने आने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष ने इस पर संज्ञान लेते हुए इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें