UttarakhandDehradun NewsHighlight

Neelkanth mandir में व्यापारियों ने किया बाजार बंद, पौड़ी प्रशासन पर लगाए ये आरोप

Shri neelkanth mahadev mandir में व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद कर पौड़ी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। व्यापारियों का कहना है कि जब तक पौड़ी प्रशासन उनकी समस्याओं का हल नहीं कर देता तब तक बाजार नहीं खुलेगा। जिस वजह से मंदिर में आए श्रद्धालुओं को भी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

पौड़ी प्रशासन पर लगाए आरोप

बता दें Shri neelkanth mahadev mandir के व्यापारियों का कहना है कि कावड़ यात्रा को शुरू होने के लिए कुछ ही समय शेष है। लेकिन पौड़ी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर उन्हें परेशान करने का काम कर रहा है। व्यापारियों ने बताया कि कुछ समय पहले प्रशासन ने जब नीलकंठ में अतिक्रमण हटाया था। तब व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानें पीछे कर दी थी। बावजूद इसके प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहा है।

समस्या का समाधान नहीं होने तक बाजार बंद रखने का ऐलान

व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं तक बदहाल है। पौड़ी प्रशासन उन्हें दुरुस्त करने के बजाय व्यापारियों को परेशान कर रहा है। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक बाजार बंद ही रहेगा। उधर बाजार बंद होने से नीलकंठ में आए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें